पुरुष वर्ग में Thinklegal Mastermind : महिला वर्ग में Sealy Mattress Mavericks टीम विजेता
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल एवं सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया के मार्गदर्शन में जीतो बिजनेस नेटवर्क (JBN) द्वारा आयोजित जेबीएन क्रिकेट लीग सीजन 5 का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 टीमें एवं महिला वर्ग की 3 टीमों ने भाग लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की उपस्थिति से आयोजन में सकारात्मक माहौल बना रहा।
इस अवसर पर टाइटल स्पॉन्सर झमतानी ग्रुप के अनुप झमतानी, जीतो पुणे चैप्टर के पदाधिकारी इंद्रकुमार छाजेड़, अजय मेहता, दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप विनायकीया, ॲड. विशाल शिंगवी, रूपेश कोठारी, संजय जैन एवं आनंद चोरड़िया की प्रमुख उपस्थिति रही।
टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में Thinklegal Mastermind (सुमित कटारिया) एवं महिला वर्ग में Sealy Mattress Mavericks (शमा अजमेरा) टीम ने विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि Comfort Clean Hitters (पराग दोशी) एवं Vastu Victors (रेशमा भंडारी) टीम उपविजेता रहीं।
शील्ड विजेता का पुरस्कार दक्षा टाइटन (दक्षा जैन) को प्रदान किया गया तथा प्लेटिनम स्ट्राइकर करण जैन को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
यतीश खींवसरा को बेस्ट फील्डर, सुनील जैन को बेस्ट बॉलर, रोनक राठौड़ को बेस्ट बैट्समैन तथा स्वप्निल भंडारी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में शीतल ओसवाल को प्लेयर ऑफ द सीरीज और लक्ष्मीकांत खाबिया को मोस्ट एनर्जेटिक सीनियर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
महिला वर्ग में स्मिता शहा को बेस्ट फील्डर, धनश्री कंकरिया को बेस्ट बॉलर, जिज्ञा शहा को बेस्ट बैट्समैन और पूनम कटारिया को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस आयोजन में राहुल संचेती, राहुल मुथा, बेला मुथा, अमोल कुचेरिया के साथ सभी कोर कमेटी सदस्य, जेबीएन क्रिकेट कमेटी, एलटी टीम, इवेंट्स टीम, पीआर टीम, ग्राउंड कमेटी, फूड कमेटी, ट्रॉफी, जर्सी एवं कैप कमेटी तथा ट्रेज़रर टीम ने समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से संगठन के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है और सहयोग की भावना मजबूत होती है। प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने रोमांचक मैचों के साथ-साथ आयोजन व्यवस्था और भोजन का भी आनंद लिया। जेबीएन क्रिकेट लीग – सीजन 5 जेबीएन परिवार के लिए एक यादगार आयोजन रहा, ऐसा मत आयोजकों एवं उपस्थित सदस्यों ने व्यक्त किया।















