महाराष्ट्र जैन वार्ता
नगर : राष्ट्रसंत आचार्य आनंदऋषीजी म.सा. के परम शिष्य प.पू. उपाध्याय प्रवर प्रविणऋषीजी म.सा. का सन 2026 का ऐतिहासिक चातुर्मास अहिल्यानगर के आनंदधाम परिसर में आयोजित होने जा रहा है। यह चातुर्मास नगर सहित संपूर्ण जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं के लिए एक अत्यंत पुण्यदायी अवसर एवं आध्यात्मिक पर्वणी सिद्ध होने वाला है।
इस भव्य चातुर्मास की संपूर्ण व्यवस्था, नियोजन एवं आयोजन की जिम्मेदारी अहमदनगर मर्चेंट्स बैंक के संस्थापक स्व. हेमराजजी बोरा, बैंक की संचालिका प्रमिलाताई बोरा तथा मुंबई स्थित उद्योगपति सौरभ हेमराज बोरा परिवार द्वारा ली गई है। यह जानकारी पूज्य प्रविणऋषीजी म.सा. के परम भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चोपड़ा ने दी।
नगर का बोरा परिवार धार्मिक भावना और समाजसेवा के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि उद्योगपति सौरभ बोरा को लगातार तीसरी बार विश्वप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी देवस्थान में ट्रस्टी के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके प्रयासों से नगर व राज्य के अनेक श्रद्धालुओं को तिरुपति में सुचारू एवं सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था का लाभ मिलता है।
पूज्य प्रविणऋषीजी म.सा. के प्रति अटूट श्रद्धा के चलते सौरभ बोरा परिवार ने आनंदधाम में होने वाले इस चातुर्मास की जिम्मेदारी स्वेच्छा से स्वीकार की है। चातुर्मास के चार महीनों में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं बोरा परिवार सहित उनकी बेटियों, दामादों एवं विस्तृत परिवार द्वारा की जाएंगी।
हाल ही में सौरभ बोरा ने आचार्यश्री के जन्मस्थल शिराळ-चिचोंडी जाकर पूज्य प्रविणऋषीजी म.सा. से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चातुर्मास नियोजन हेतु मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर नगर के संजय ताथेड, किरण राका, आदेश चंगेडिया, नितीन चंगेडे, संदीप गांधी, बाबूशेठ बोरा, संतोष पिपाड़ा, राजेंद्र बोरा, कमलेश गुगळे, सुधीर मुनोत, विजय गुगळे सहित अनेक श्रद्धालु एवं मित्र परिवार उपस्थित रहे।
इस चातुर्मास काल में बोरा परिवार एवं उनका बड़ा मित्र परिवार चार महीनों तक समर्पित भाव से धार्मिक सेवा प्रदान करेगा।
















