लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : भारतीय जैन संघटना, पिंपरी-चिंचवड विभाग की ओर से सौ. ताराबाई शंकरलालजी मुथा कनिष्ठ महाविद्यालय, चिंचवडगांव में 27-28 दिसंबर और आकुर्डी स्थानक में 28-29 दिसंबर को “To Prepare Girls to Face Social Challenges of 21st Century” विषय पर Empowerment of Girls (वय वर्ग 13-24) के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में भारतीय जैन संघटना से राजेंद्र भुतड़ा (नाशिक) और भारती चंगेडिया (इचलकरंजी) ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। कार्यशाला में स्वजाणीव, संवाद और नातेसंबंध, मासिक पाळी: देखभाल, आरोग्य और पोषण, आत्मसम्मान और आत्म-सुरक्षा, निर्णय और चयन, मैत्री और मोह, तथा पालकों के साथ संवाद जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यशाला का लाभ 48 लड़कियों ने उठाया। इसे सफल बनाने के लिए भारतीय जैन संघटना पिंपरी-चिंचवड विभाग के अध्यक्ष शुभम कटारिया, सचिव शेलोत, उपाध्यक्ष नयन शहा और अनिल पहाड़े सहित कार्यकारी सदस्य अभिनंदन छाजेड, हितेश सुराणा, शुभम गुगळे, पंकज कटारिया, पियूष बलदोटा, निखिल मुनोत, प्रथम संचेती, तेजस कटारिया, आकाश कासलीवाल, लीना कटारिया, मिलन नहार, नम्रता गुगळे, और उल्का शहा ने योगदान दिया।
समापन अवसर पर लड़कियों ने अपने अनुभव साझा किए। समारंभ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने कार्यशाला की सराहना की। समापन कार्यक्रम का संचालन चेतना देसरडा ने किया। कार्यशाला के आयोजन में जैन स्कूल के विश्वस्त अनिल कांकरिया, प्राचार्या भारती मैडम, और आकुर्डी स्थानक जैन श्रावक संघ के सुभाष ललवाणी, राजेंद्र छाजेड, तथा नैनसुख मांडोत ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यशाला के मार्गदर्शक संदेश गदिया रहे। इस कार्यशाला ने लड़कियों को सशक्त बनाने और समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
