महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन समुदाय में विवाह योग्य लडका और लड़की के विवाह की व्यवस्था करने का काम करने वाली जैन कल्याणम संस्था का 9वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यदि पारिवारिक व्यवस्था को जीवित रखना है तो विवाह संस्था को सही होना होगा। सही वर-वधू का मिलन कराने का काम करने वाली एजेंसी विश्वसनीय होनी चाहिए। इस कार्य में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। और जैन कल्याणम संस्था इस कसौटी पर खरी उतरी है। इन शब्दों के साथ उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इस अवसर पर जैन कल्याणम के कार्य की सराहना की।
विजयकांत कोठारी, विजय भंडारी, शोभा धारीवाल, वालचंद संचेती, पोपटलाल ओस्तवाल, इंदर जैन, राजेश सांकला, द्वारका जालान, सतीश बनवट चकोर गांधी, राजेंद्र जैन, रवींद्र सांकला, लतिका सांकला, इंदर छाजेड़, रायकुमार नहार, अचल जैन, मनोज छाजेड, राजेंद्र बाठिया, विलास राठोड, अविनाश चोरडिया, ललीत जैन, जे. पी. श्रॉफ, सागर सांकला, प्रविण चोरबेले, प्रियंका परमार, चेतन भंडारी, पंकज कर्नावट, पूनम ओसवाल, चंद्रकांत लोढा, आनंद झवेरी, डॉ. विजय सेटिया, अजित सेटिया, पन्नालाल लुणावत, विजय भटेवरा, विमल बाफना, सुजीत भटेवरा आदी गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर जैन कल्याणम के निदेशक सचिन जैन ने संस्था के कार्य का परिचय दिया। तो पूर्णिमा मुंदड़ा ने जैन कल्याणम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे जैन कल्याणम ऐप के माध्यम से प्रौद्योगिकी की मदद से पारदर्शी तरीके से काम करता है।
कार्यक्रम का संचालन लायन्स क्लब के द्वारका जालान ने किया। इस अवसर पर जैन समुदाय में विवाह योग्य वर-वधू का विवाह कराने के लिए कई वर्षों से काम कर रहे पृथ्वीराज धोका, सुभाष ललवानी, शशिकांत मुणोत, दिलीप मेहता, सुनील सांकला, संपत गादिया, सुनील देसरडा, अशोक जैन, सुभाष खिंवसरा, सुभाष शाह इन गणमान्य व्यक्तियों को जैन कल्याणम की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर विलास राठौड, वालचंद संचेती, अनिल नाहर, अचल जैन, अशोक पगारिया, रामलाल शिंगवी, देवीचंद जैन, राजेंद्र बाठिया, अॅड़ एस. के. जैन, राजेश सांकला, बालासाहेब धोका, राजेंद्र गुगले, प्रख्यात गायनॅकॉलॉजिस्ट डॉ. पूजा लोढा इनके रिकॉर्डेड भाषण प्रसारित किये।
















