पूज्य साध्वीवृंद के मंगल प्रवेश के साथ सम्पन्न हुआ सिद्धिदायक अनुष्ठान
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : संस्कारभारती वाणीभूषण प. पू. श्री प्रीतिसुधाजी म. सा. की अन्तेवासिनी साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश श्री क्षेत्रपाल प्रतिष्ठान, लोणीकंद में सम्पन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर पंचक्रोशी के सभी श्रावक-श्राविकाएं एवं गणमान्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कलाप्रेमी प. पू. श्री अरुणप्रभाजी म. सा., कुशल व्यवस्थापक प. पू. श्री मंगलप्रभाजी म. सा., व्यवहार दक्ष प. पू. श्री जयस्मिताजी म. सा., तत्त्वचिंतक प. पू. श्री संयमप्रीतिजी म. सा., सतत उत्साही प. पू. श्री श्रींप्रीतिजी म. सा. तथा ज्ञानाभिलाषि प. पू. श्री विधिश्रीजी म. सा. आदि ठाणा ६ की पावन उपस्थिति में यह जप अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाप्रभावशाली, मनोकामना पूर्ति कराने वाला, इष्टकार्य सिद्धिदायक “पैसठिया यंत्र” का दिव्य अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
इस आध्यात्मिक क्रिया से श्रद्धालुओं ने शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस शुभ आयोजन में क्षेत्रपाल पंचक्रोशी के सभी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए गौतप्रसादी की व्यवस्था भी की गई थी।

 
			


















