आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत अर्हद पाठशाला का शुभारंभ

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के पावन अवसर पर उपाध्याय प. पू. श्री प्रवीणऋषिजी म. सा. (आदि ठाणा-२), दक्षिणज्योती प. पू. श्री आदर्शज्योतीजी म. सा. (आदि ठाणा-३) तथा जिनशासन गौरव प. पू. श्री सुनंदाजी म. सा. (आदि ठाणा-६) की प्रेरणा से अर्हद पाठशाला का शुभारंभ किया गया है।

यह पाठशाला विशेष रूप से 5 से 18 वर्ष की आयु के बालक-बालिकाओं के लिए प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य जैन संस्कार, धार्मिक शिक्षण, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देना है।पाठशाला का समय हर रविवार दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक।”बचपन से ही धर्म की नींव मजबूत हो, यही उद्देश्य अर्हद पाठशाला का है।”