आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

वालचंद संचेती को श्रावक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

Spread the love

पुणे : समाजसेवा, समर्पण और सादगी के प्रतीक वालचंद संचेती को उनके 86वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘श्रावक शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान साधना सदन संघ महावीर प्रतिष्ठान द्वारा प. पू. चैतन्यश्रीजी म. सा. आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में पुणे जैन समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर साधना सदन अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, एस के जैन, महावीर स्कूल कमिटी के चेयरमैन रायचंद कुंकुलोल, जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व साधना सदन संघ के कार्याध्यक्ष विजय भंडारी, जैन विद्या प्रसारक मंडल चिंचवड़ के कोषाध्यक्ष प्रकाश चोपड़ा, तथा पुणे सकल संघ के अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, संघ के प्रमुख आधारस्तंभ शेवंतिलाल लुंकड़ इनकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में साधना सदन संघ महावीर प्रतिष्ठान के सभी विश्वस्तगण एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने वालचंद संचेती इनको शुभाशीर्वाद व सम्मान अर्पित किया। उनके सात दशकों से अधिक के सामाजिक योगदान और संस्था निष्ठ सेवा के प्रति सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के अंत में वालचंद संचेती को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं दी गईं।