चोरडिया परीवारने लिया लाभ : १४ विविध शिबिरों का आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : प. पू. उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. के पावन सान्निध्य में अर्हम् विज्जा के अंतर्गत परिवर्तन चातुर्मास के प्रथम दिवस से ही विविध आध्यात्मिक एवं पारिवारिक शिबिरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिबिरों के माध्यम से ध्यान, साधना, गर्भ संस्कार, पेरेंटिंग, किशोर अवस्था, दांपत्य जीवन, योग और पारिवारिक सामंजस्य जैसे जीवन के विभिन्न आयामों में शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक साधा जा रहा है।
ये शिबिर एक, दो, तीन अथवा सात दिवसीय होते हैं, जिनमें अब तक हजारो श्रद्धालुओं ने सहभाग कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया है। समाज में आत्मिक जागरण एवं पारिवारिक सद्भाव लाने हेतु यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
प्रवीण व सुहाना मसाले परिवार की प्रेरणा प्रवीण व सुहाना मसाले के प्रमुख राजकुमार चोरडिया, विशाल चोरडिया एवं आनंद चोरडिया ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिबिरों में सहभागी बनें और आत्मोन्नति की इस दिव्य यात्रा का लाभ उठाएं।
अर्हम् विज्जा के ये विशेष शिबिर न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि समाज में संयम, सामंजस्य और चेतना की नई धारा प्रवाहित कर रहे हैं। यह अवसर हर नागरिक के लिए स्वयं को जानने और जीवन में संतुलन लाने की दिशा में एक अनमोल अवसर है।
यह शिबिर प. पू. उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी म. सा. के सान्निध्य में होने की वजह से सभी शिबिरार्थियों के लिए एक सुवर्ण अवसर है। सभी इन शिबिरों का लाभ लें ऐसा आवाहन चोरडिया परिवार की ओर से किया गया है।
अर्हम विज्जा अंतर्गत आयोजित विशेष शिबिर
1) अर्हम् पुरुषाकार साधना शिबिर
2) अर्हम् गर्भ संस्कार शिबिर
3) अर्हम् पेरेंटिंग शिबिर
4) अर्हम् अष्टमंगल शिबिर
5) अर्हम् कर्मा शिबिर
6) अर्हम् डिस्कवर योरसेल्फ शिबिर
7) अर्हम् मृत्युंजय शिबिर
8) अर्हम् कल्याण मित्र शिबिर
9) अर्हम् ब्लिसफुल कपल शिबिर
10) अर्हम् योग शिबिर
11) अर्हम् आर्ट ऑफ फैमिली लाइफ शिबिर
12) बिंग अर्हम् शिबिर
13) अर्हम् राइजिंग सन शिबिर
14) अर्हम् टी-एज शिबिर
“इन शिबिरों ने हमें जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की दृष्टि दी है। प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ लेना चाहिए।” – राजकुमार चोरडिया
“अर्हम् विज्जा शिबिर जीवन के हर स्तर पर मार्गदर्शन करते हैं – यह आत्मविकास की एक क्रांतिकारी पहल है।” – विशाल चोरडिया
“इन शिबिरों के माध्यम से हमें अध्यात्म और व्यवहार का अद्वितीय संतुलन प्राप्त हुआ है। यह अनुभव हर किसी को लेना चाहिए।” – आनंद चोरडिया















