आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

स्व. भागचंदजी रांका की पुण्यस्मृति में गौतम प्रसादी

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत पुणे हाईड पार्क निवासी और मूलतः राजस्थान बाबा गाँव (जिला पाली) के प्रतिष्ठित रांका परिवार ने स्व. श्री भागचंदजी हिम्मतलालजी रांका की पुण्य स्मृति में चार माह की गौतम प्रसादी का सेवा कार्य बड़े भावपूर्वक और समर्पण से लिया है।

इस चातुर्मास में अनुमानित चार लाख से अधिक श्रद्धालु नाश्ता एवं भोजन की प्रसादी का लाभ लेंगे। सभी श्रद्धालुओं को उत्तम, सात्विक एवं स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हो, इसके लिए चातुर्मास समिति ने अनुभवी केटरर्स की विशेष व्यवस्था की है।

प. पू. उपाध्याय प्रवीणऋषिजी म. सा. के प्रति रांका परिवार की गहन श्रद्धा, यह सेवा कार्य एक अनुपम उदाहरण है। जहां धर्म, सेवा और स्मृति एक साथ जुड़कर समाज के सामने एक उज्ज्वल आदर्श प्रस्तुत करते हैं।