आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JIIF ओरिएंटेशन एवं पिच डे में निवेशकों का उत्साह

Spread the love

पुणे : जितो पुणे की ओर से “JIIF Orientation & Live Pitch Day” का भव्य आयोजन सोमवार शाम 5 बजे जितो ऑफिस, क्रू मॉल, गंगाधाम, पुणे में हुआ।

यह कार्यक्रम जितो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, वाइस चेयरमैन अजय मेहता के मार्गदर्शन में तथा जितो JIIF पुणे के डायरेक्टर उपेश मरलेचा, कन्वेनर संजय राठोड, विजय संघवी, को-कन्वेनर विनोद ठोले एवं गौरव दुगड के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में निवेशकों को प्राइवेट मार्केट निवेश के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने, फाउंडर्स के साथ सीधे संवाद करने, अर्ली-स्टेज वेंचर्स को परखने और निवेश निर्णय लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद मिला और उपस्थित लोगों ने इसे बेहद उपयोगी बताया।