आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

झी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने हंसते खेलते खोल दिए शेयर बाजार के राज

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जीतो पुणे चैप्टर फाउंडेशन – बी 2 बी कमिटी द्वारा 2 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया ‘मार्केट की बात, अनिल सिंघवी के साथ’ कार्यक्रम जबरदस्त सफल रहा। शहर के अण्णाभाऊ साठे सभागृह में हुए इस खास सेशन में 600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और शेयर बाजार की गहरी जानकारी हासिल की।

झी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर और जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट अनिल सिंघवी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। आपने बहुत ही बेहतरीन तरीके से वर्तमान बाजार के रुझान, निवेश रणनीतियां, एक लचीला पोर्टफोलियो बनाना, अवसर की पहचान करना, भारतीय बाजार पर ग्लोबल घटनाओं का प्रभाव, भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था के भविष्य पर गहन जानकारी आदि कई विषयों पर विचार साझा किए, जिसने उपस्थित सभी लोगों को काफी प्रभावित किया। इस आयोजन के इंडस कैपिटल मुख्य प्रायोजक थे।

जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, JATF चेयरमैन इंदर जैन, डायरेक्टर जीतो अपेक्स एवं मेंटॉर ROM झोन राजेश सांकला, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, वाइस चेयरमैन अजय मेहता, सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत ख़ाबिया, ट्रेजरर दिलीप जैन, को-ट्रेजरर रूपेश कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल सिंघवी, डायरेक्टर अपेक्स सुजित भटेवरा, डायरेक्टर अपेक्स प्रियंका परमार, जीतो अपेक्स चीफ सेक्रेटरी CFE खुशाली चोरडिया, JLW चेयरपर्सन पूनम ओसवाल, एकता भंसाली, JYW चेयरमैन गौरव बाठिया, JYW चीफ सेक्रेटरी सुयश बोरा आदि की गरिमामय उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस सेशन को सफल बनाने में बी 2 बी कमेटी के चैप्टर डायरेक्टर जयेश फुलफगर और मिलन दर्डा, कन्वेनर करण जैन, को कन्वेनर पंकज जैन, अमोल कुचेरिया, संजय राठोड, सुमित जैन, राहुल मुथा, आनंद चोरडिया, तनीषा राठोड, वनिता मेहता, आलोक सुराणा, रुपल चोरडिया ने इस ज्ञानवर्धक सेशन को सफल बनाने में अथक प्रयास किया। इस सत्र में अनिल सिंघवी को लाने में संजय राठोड इनका बहुत बड़ा योगदान रहा।