पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ भव्य आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : अणुव्रत समिति पुणे द्वारा आयोजित इको फ्रेंडली दिवाली फेस्टिवल 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण और अणुव्रत गीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार हुआ। समिति अध्यक्ष रोशन चोरडिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इको-फ्रेंडली तरीके से दिवाली मनाने का संदेश दिया।
मुख्य प्रायोजक भोमराज संचेती का सम्मान सभा अध्यक्ष महावीर कटारिया, उपाध्यक्ष किशोर गेलडा और कोषाध्यक्ष आशीष छाजेड़ द्वारा किया गया। द्वितीय मुख्य प्रायोजक प्रमिला बरडिया का सम्मान मधुबाला सेठिया, उपाध्यक्ष प्रियंका सुराणा एवं संयुक्त सचिव स्नेहा नाहटा ने किया।
उद्घाटन समारोह में अणुव्रत समिति के IPP धर्मेन्द्र चोरडिया सहित विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव पंकज समदरिया ने किया। कार्यक्रम को उपस्थित जनों ने अत्यंत सराहा और अणुव्रत समिति पुणे की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और संस्कारपूर्ण दिवाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रंग भरने की प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह – इको-फ्रेंडली दिवाली विषय पर आयोजित रंग भरने की प्रतियोगिता में कुल 65 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। कलरिंग शीट्स का अनावरण राष्ट्रीय सदस्य पुष्पा कटारिया, भक्ति समदरिया, वर्षा नाहटा, किशोर गेलडा और विशाल जिरावला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की जज अल्पना जी वाघ रहीं। आयोजन का सफल संयोजन किशोरजी गेलडा और विशाल जिरावला ने किया।
टी. वाई. पी. द्वारा जैन संस्कार विधि दिवाली पूजन कार्यशाला – इस विशेष कार्यशाला में प्रवीण सुराना, अभिजीत बेंगाणी, धर्मेन्द्र चोरडिया, रोशन चोरडिया और अमित कोचर ने मार्गदर्शन दिया। श्रावक समाज के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में जैन विधि अनुसार पूजा प्रक्रिया और मंगल भवन मंत्र का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
आकर्षक स्टॉल्स और लकी ड्रॉ – फेस्टिवल में 18 से अधिक स्टॉल्स ने भाग लिया, जिनमें स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, गिफ्ट एवं बुटीक, हेल्थ और नेल आर्ट स्टॉल्स प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों के लिए फ्री जंपिंग ट्रैम्पोलिन और गेम ज़ोन ने उत्सव का माहौल और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में 7 लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए, जिनके विजेताओं को पुरस्कार TMM अध्यक्ष वर्षाजी नाहटा और समिति की कोर टीम ने प्रदान किए।
